April 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

भाजपा मंडल ने वृक्षारोपण कर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सुसनेर। भाजपा मंडल द्वारा गुरुवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम स्थानीय विश्राम गृह पर आयोजित हुआ, जहां मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संचालित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक द्वय बद्रीलाल सोनी और राणा विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद प्रदीप सोनी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, युगल किशोर परमार, ईश्वर सिंह कांवल, अर्जुन जादमे, टोनी शेख, राणा जयदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंघई, मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, अभिषेक शर्मा, विजय पाटीदार, लखन सेन, विनय शर्मा, कार्तिक शर्मा, बूथ अध्यक्ष गोपाल पाटीदार, सिद्धू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी।

121 News
Author: 121 News

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!