January 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सुसनेर: शताब्दी वर्ष पर सुसनेर में निकला RSS का पथ संचलन, कदमताल करते हुए शामिल हुए स्वयंसेवक

 

सुसनेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को विजयादशमी के दिन सुसनेर नगर में पथ संचलन निकाला गया। अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। घोष की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण किया।

सुबह साढ़े आठ बजे नगर के मिडिल स्कूल मैदान में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। सबसे पहले प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग, आसन और क्षमता प्रदर्शन कर अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने की, जबकि संघ के विभाग सह संपर्क प्रमुख डॉ. लोकेश लड्डानी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में ‘पंच परिवर्तन’ — स्व का बोध, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य — पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में इन्हीं विषयों पर व्यापक रूप से कार्य करेगा।

डॉ. लड्डानी ने आगे बताया कि आने वाले समय में संघ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन सहित कई जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्साह का वातावरण रहा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात रहा।

121 News
Author: 121 News

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!